{"_id":"572a53b04f1c1b51795cd9a7","slug":"facebook-love-obligation-and-deception","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार, इकरार और धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार, इकरार और धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 05 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजफार्म निवासी युवक मुंबई निवासी युवती को फेसबुक पर दिल दे बैठा। दोनों में लंबे समय तक बातें भी हुई और दोनों एक-दूसरे से शादी करने को तैयार भी हो गए। युवती भी मुंबई से हल्द्वानी आकर युवक के साथ भीमताल और नैनीताल में कई दिन रही। इसके बाद युवती मुंबई चली गई। दोनों में अक्सर बातें होती रहीं। पर अब युवती का आरोप है कि युवक शादी से इनकार कर रहा है। आरोप है कि युवक दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में है। इस संबंध में युवती ने एसपी सिटी से शिकायत की है। एसपी सिटी ने मामले में तहरीर देने पर जांच करने की बात कही है।
ईस्ट मुंबई के जोगेश्वरी निवासी युवती और जजफार्म निवासी युवक में पिछले साल जनवरी में फेसबुक पर चैटिंग के दौरान प्यार हो गया। युवती अपने प्यार को पाने के लिए मुंबई से हल्द्वानी आ गई। युवती ने बताया कि दोनों जजफार्म के अलावा भीमताल और नैनीताल के होटलों में कई रात रहे। युवक उससे शादी को तैयार था। युवती ने बताया कि वह मुंबई की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है।
वह नौकरी के सिलसिले में मुंबई लौट गई, लेकिन दोनों के बीच अक्सर बातें होती रहीं। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। युवती जजफार्म के युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी। युवती का कहना है कि उसे एक युवक ने पहले भी धोखा दिया है। इस संबंध में युवती ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।