{"_id":"577966814f1c1b6f0c7f9b11","slug":"external-leader-for-congressmen-puzzled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी नेता कांग्रेसियों के लिए परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी नेता कांग्रेसियों के लिए परेशानी का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार गिराने को लेकर चले सियासी घटनाक्रम की गूंज अभी भी कांग्रेस में सुनाई दे रही है। दूसरी पार्टी से आए नेताओं को लेकर कांग्रेसी आशंकित हैं। कुमाऊं मंडल की बैठक में बाहरी नेताओं को 2017 में टिकट न देने की बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पुरजोर तरीके से उठी। पदाधिकारियों ने कहा ऐसा हुआ तो कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाएगा।
कुमाऊं के पदाधिकारियों के साथ रविवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बैठक की। बाहर से आए नेताओं को लेकर बैठक में उठे सवालों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी असहज नजर आए। हाल ही में बनाए गए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारियों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कई अहम जिम्मेदारी रविवार को हुई बैठक में सौंपी। जिले के प्रभारी और सहप्रभारी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। इसमें नेताओं की क्षेत्र में स्वीकार्यता, संगठन के लिए योगदान, जमीनी स्तर पर किए गए काम आदि का लेखा-जोखा शामिल रहेगा।
प्रभारी और सहप्रभारियों को जुलाई-अगस्त में विधानसभा-जिला स्तरीय सम्मेलन होंगे। इसके लिए विस स्तर पर होने वाले सम्मेलन के लिए बूथ, ग्राम एवं बाजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार करना, जहां बूथ, बाजार एवं ग्राम कांग्रेस का गठन नहीं हुआ है, शीघ्र उसका गठन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करना का जिम्मा भी इनका होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों को बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। कहां कि जमीनी स्तर पर मजबूत होने पर मिशन 2017 में जीत हासिल होगी। इस दौरान वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, राहुल छिम्वाल, ममता जोशी, बीना जोशी, बलबीर रावत, मंयक भट्ट, ललित जोशी, मनोज जोशी आदि थे।