फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Expressing rage leader of Ramnagar.

मालधनचौड़ में फूंका राज्य सरकार का पुतला

Mon, 30 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Mon, 30 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Expressing rage leader of Ramnagar.

 भारतीय जनता पार्टी मालधन मंडल कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा सरकार की घोषणाओं के बाद भी मालधनचौड़ में विकास कार्य ठप पड़ गये हैं।

विज्ञापन


लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं उन्होंने वन ग्रामीणों की लड़ाई लड़ रहे अनुसूचित जाति, जनजाति जिलाध्यक्ष एस लाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पद से त्यागपत्र देने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख एवं सांसद प्रतिनिधि बसंती आर्या ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों और मालधनचौड़ क्षेत्रवासियों को मात्र वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। मालधन को मुख्य मार्ग जोड़ने वाली सभी सड़कें टूट चुकी हैं और आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाये है। अस्पताल का भवन बनकर तैयार है लेकिन डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पायी है। बालिका इंटर कालेज, महाविद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने कहा वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे में मात्र जनता को गुमराह करने तक सीमित रखा था।


पुतला फूंकने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश दफोटी, कमल किशोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा भारती, दीपक चंदोला, पीसी चंदोला, रवि शास्त्री, जगदीश चंद्र, डोरी लाल टम्टा, प्रेमचंद्र, नरेंद्र लाल, नरेश कुमार, कृष्ण चंद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed