फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Explosion occurred after sparking in the power line, power supply stopped

Nainital News: बिजली लाइन में स्पार्किंग के बाद हुआ धमाका, विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 21 Sep 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Explosion occurred after sparking in the power line, power supply stopped
नैनीताल। मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टेंड के पास बिजली लाइन में स्पार्किंग और तेज धमाके के साथ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। वहीं धमाके की आवाज सुन महिला गिरकर चोटिल हो गई। अस्पताल में इलाज के बाद उसे जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। शाम पांच बजे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


शनिवार दिन में आर्य समाज मंदिर के पास बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से तेज धमाका हुआ और लाइट चली गई। इस दौरान सात नंबर निवासी 50 वर्षीय भोजन माता चंपा देवी नगर पालिका के पीछे स्थित स्कूल में बर्तन धो रही थी। वह धमाके से डरकर असंतुलित होकर गिर गई जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह महिला को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण इलाज दिया गया।
विज्ञापन

परिजन जांच के लिए उन्हें खुद हल्द्वानी ले गए हैं। हादसे के बाद मल्लीताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। शाम पांच बजे बाद उर्जा निगम कर्मियों ने लाइन में फॉल्ट ढूंढा। एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि दो लाइनों के टकराने के कारण स्पार्किंग हुई थी जिससे जंफर फट गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed