फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Explanation sought from department heads for not holding RDC

Nainital News: आरडीसी आयोजित नहीं होने पर विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from department heads for not holding RDC
नैनीताल। शोधार्थियों के साथ ओपन हाउस चर्चा के बाद कुलपति प्रो. डीएस रावत ने विश्वविद्यालय के सभी शोधार्थियों को संबोधित करते हुए एक खुला ईमेल जारी किया है। इस ईमेल में उन्होंने शोधार्थियों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए आगे की कार्ययोजना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

ओपन हाउस चर्चा के दौरान यह सामने आया कि विश्वविद्यालय के तीन विभागों में वर्ष 2024 में कोर्स वर्क उत्तीर्ण कर चुके शोधार्थियों की अब तक आरडीसी (रिसर्च डॉक्टोरल कमेटी) आयोजित नहीं की गई। इस पर कुलपति ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण और देरी के कारणों पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। कुलपति ने कहा अब विश्वविद्यालय में आरडीसी की प्रक्रिया को समयबद्ध और अनिवार्य बनाया जा रहा है। इसके तहत पीएचडी कोर्स वर्क के परिणाम घोषित होने के न्यूनतम 45 दिनों के भीतर आरडीसी का आयोजन किया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

शोधार्थियों की मांग पर अनुसंधान में उपयोग होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयरों के प्रशिक्षण के लिए शीघ्र कार्यशाला आयोजित की जाएगी। शोधार्थियों से कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी की ओर से उनसे कोई अनुचित मांग की जाती है तो वे रिकॉर्डिंग साक्ष्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि ऐसी शिकायतों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed