{"_id":"6a08c7550ea9aa52260237a6","slug":"explanation-sought-for-failure-to-submit-file-on-time-haldwani-news-c-418-1-shld1006-6698-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समय से पत्रावली नहीं भेजने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समय से पत्रावली नहीं भेजने पर मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 17 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 17 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को विकास भवन सभागार के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीडीओ कार्यालय में 1 से 7 अप्रैल के बाहर भेजे जाने वाले पत्र कार्यालय में ही पड़े मिले। सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्मला अधिकारी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों से कहा कि किसी भी पटल पर 24 या 48 घंटे तक पत्रावली रोकी जाएगी तो पटल सहायक और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों में ई 20 मई तक ई-ऑफिस शुरु करने के साथ डीएससी का प्रयोग करने के निर्देश दिए। सभी पत्रावलियां ई-ऑफिस के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए। डीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर काम पूरा करने के साथ ग्रामीणों को बेवजह परेशान नहीं करने को कहा।
विज्ञापन