{"_id":"681532e80e353223630b8651","slug":"expired-bread-sauce-being-served-customers-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1001-114287-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में ग्राहकों को परोसी जा रही एक्सपायरी डेट की ब्रेड और सॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में ग्राहकों को परोसी जा रही एक्सपायरी डेट की ब्रेड और सॉस
Sat, 03 May 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 03 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम की ओर से बाजार में एक्सपायरी ब्रेड मिलने पर दुकान स्
नैनीताल। शहर में शुक्रवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य सुरक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 14 दुकानों का निरीक्षण किया। न्यू बावर्ची रेस्टोरेंट में ब्रेड एक्सपायरी डेट की मिलने पर चालान किया गया। मक्खन में ब्रश रखने पर ब्रेड और मक्खन को नष्ट करा दिया गया।
मॉलरोड स्थित अन्नपूर्णा होटल से पनीर का सैंपल लिया गया और गंदगी मिलने पर चालान किया गया। इंद्रा बाजार में ए-वन बेकरी में लाइसेंस नहीं होने पर उसका चालान किया गया। टीम ने द गजेंद्र जनरल स्टोर से सॉस और बंटी जनरल स्टोर से आटे के नमूने लिए। एक फल विक्रेता का लाइसेंस नहीं होने पर चालान किया गया।
अपनी रसोई में सफाई नहीं होने पर उसका चालान किया गया जबकि मॉलरोड स्थित अशोका रेस्टोरेंट में अनियमितता मिलने पर धारा 32 के तहत नोटिस दिया गया।
तल्लीताल बूचड़खाना में सफाई नहीं होने पर इकबाल अहमद का चालान, जबकि सुभान अहमद का लाइसेंस निलंबित किया गया। शशि होटल के निरीक्षण में स्नैक्स सॉस एक्सपायरी डेट की मिलने पर उसका चालान किया गया।
विज्ञापन
टीम में तहसीलदार युगल किशोर पांडे, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सैनी और रवि डालाकोटी रहे।