फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Exemption may be given for installing luggage carrier, final decision will be taken in RTA meeting.

Nainital News: लगेज कैरियर लगाने की मिल सकती है छूट, आरटीए बैठक में होगा अंतिम फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Exemption may be given for installing luggage carrier, final decision will be taken in RTA meeting.
हल्द्वानी। प्रदेश के टैक्सी, मैक्स वाहनों में लगेज कैरियर लगाने की वाहन चालकों को छूट मिल सकती है। हालांकि उसके लिए भी पैमाना तय होगा। जिसके बाद ही वाहनों में लगेज कैरियर लगा सकेगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है जिसे 29 दिसंबर को होने वाली आरटीए की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ में टैक्सी, मैक्सी वाहनों के ओवरलोडिंग से दुघर्टनाएं बढ़ने के कारण लगेज कैरियर हटाने की कार्रवाई परिवहन विभाग ने की। लगेज कैरियर लगाकर चलने वाले वाहनों के चालान होने के बाद पहाड़ में कई वाहन चालकों ने लगेज कैरियर हटाने शुरू कर दिए हैं। इस कारण लोगों को भी अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों मुनस्यारी, धारचूला, शामा, नाचनी, तेजम आदि इलाकों से हल्द्वानी, रुद्रपुर तक आने के लिए केएमओयू और रोडवेज की बस सेवाएं सीमित हैं। प्रसिद्ध पर्यटक नगरी मुनस्यारी के लिए तो हल्द्वानी से केएमओयू की एक भी बस सेवा नहीं है। इस कारण लोगों को टैक्सी, मैक्स वाहनों का ही सहारा लेना पड़ता है। मुनस्यारी, धारचूला, ग्वालदम आदि दूरस्थ क्षेत्रों से हल्द्वानी, रुद्रपुर तक लंबी दूरी तय करने वाली सवारियों के पास सामान भी होता है, इसलिए लगेज कैरियर की आवश्यता होती है। ऐसी ही जरुरत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल सहित अन्य जिलों से हल्द्वानी, रुद्रपुर आने वाले यात्रियों के लिए भी होती है। मगर लगेज कैरियर को हटाए जाने के कारण इसका असर सवारियों पर भी आर्थिक रूप से पड़ने लगा था। लगेज कैरियर को लेकर हो रहे असमंजस और यात्रियों की व्यवहारिक समस्याओं के कारण आरटीओ हल्द्वानी ने दो एआरटीओ और एक टीआई की तीन सदस्यी टीम बनाकर इस संबंध में रिपोर्ट बनाने के लिए कहा था। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि एक यात्री अपने साथ औसतन 25 किलो वजन तक सामान अपने साथ ले जाते हैं। मगर वाहन चालक अपने फायदे के लिए छत पर अधिक भार लेकर चलते हैं। ओवरलोडिंग के कारण की दुर्घटनाएं भी होती हैं। मगर अब लोगों की व्यवहारिक समस्या को देखते हुए टैक्सी, मैक्स वाहनों में लगेज कैरियर लगाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट को अब आरटीए की 29 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा। बताया कि उत्तराखंड मोटर परिवहन नियमावली में भी यह कहा गया है कि इसमें बदलाव किया जा सकता है। बैठक में नियम में बदलाव के बाद लगेज कैरियर में छूट संबंधी फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव में यह नियम-
-वाहन की छत के 60 फीसदी एरिया में ही लगेज कैरियर लग सकेगी।
-लगेज कैरियर की रैलिंग की ऊंचाई 6 इंच से अधिक नहीं हो सकेगी।
-लगेज कैरियर एलुमीनियम होलो पाइप से ही बनेगी
-टैक्सी, मैक्स वाहनों में सीढ़ी नहीं लगेगी और टायर भी छत पर नहीं रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed