फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Examination Center increased, decreased examinee

परीक्षा केंद्र बढ़े, घट गए परीक्षार्थी

Sat, 23 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 23 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र तो बढ़ा दिए, लेकिन परीक्षार्थी घट गए। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 9973 परीक्षार्थी कम हैं। इनमें हाईस्कूल में 2459 तो इंटरमीडिएट में 7514 फार्म कम जमा हुए हैं। इस बार प्रदेश में 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षा में 312640 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। जिसमें इंटर में 143159 परीक्षार्थी शामिल थे। 132032 संस्थागत, 11127 व्यक्तिगत परीक्षार्थी रहे। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 169481 बच्चों में से 162455 संस्थागत तथा 7026 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विज्ञापन


वर्ष 2016 की परीक्षा के लिए 302667 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इंटर परीक्षा के लिये 135645 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इसमें 12486 संस्थागत तथा 10839 छात्र-छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 167022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों की संख्या में कमी आई, वहीं केंद्रो में बढ़ोत्तरी हुई। पिछले साल जहां प्रदेश में 1304 परीक्षा केंद्र थे। वहीं इस बार इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। अब प्रदेश भर में परीक्षा केंद्रों की संख्या 1317 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed