{"_id":"d69deb3d248f7f55f08f80408bdb63ff","slug":"exam-will-test-improvements-in-kumaon-39143-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में 39143 परीक्षार्थी देंगे सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में 39143 परीक्षार्थी देंगे सुधार परीक्षा
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि के परीक्षा अनुभाग ने 17 नवंबर से शुरू होने जा रही परीक्षाफल सुधार परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुमाऊं भर में परीक्षा के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 39143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एक सप्ताह तक चलने वाली परीक्षा का कार्यक्रम भी सभी परीक्षा केंद्रों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी। सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक जबकि शाम एक से चार बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा परिसर में 3456, डीएसबी परिसर नैनीताल में 2144, एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 7061, पीएनजी पीजी कालेज रामनगर में 2825, पीजी गर्ल्स डिग्री कालेज हल्द्वानी 604, पीजी कालेज रानीखेत 1286, द्वाराहाट में 733, मानिला में 261, जैती में 62, चौखुटिया में 139, स्यालदे में 330, बागेश्वर में 1707, पिथौरागढ़ में 3247, बेरीनाग में 608, बलुवाकोट में 330, नारायणनगर (डीडीहाट) में 219, गंगोलीहाट में 251, मुनस्यारी में 144, काशीपुर में 3706, पीजी कालेज रुद्रपुर में 3443, खटीमा में 3576, बाजपुर में 388, लोहाघाट में 1003, चंपावत में 371, टनकपुर में 411, दोषापानी (नैनीताल) 60, कपकोट में 116, गरूड़ाबांज (अल्मोड़ा) में 58, सोमेश्वर में 184, भिक्यासैण में 266 तथा सूरजमल अग्रवाल प्राइवेट कन्या डिग्री कालेज किच्छा में 154 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
प्रो. पांडे ने बताया कि सभी केंद्रों में प्रश्नपत्र भेजने का कार्य से शुरू कर दिया गया है प्रश्नपत्रों के साथ ही जांच पत्र भी भेजे जा रहे हैं जिन छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पत्र न हो व केंद्र से प्रवेश पत्र ले सकते हैं।