फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ex-soldiers celebrated Waleong Day

पूर्व सैनिकों ने मनाया वालोंग डे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-soldiers celebrated Waleong Day
हल्द्वानी जगदम्बा नगर स्थित निजी बारात घर में वालोंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक​त्रित
हल्द्वानी। वालोंग डे छह कुमाऊं पूर्व सैनिक गौरव सेनानी संगठन के सदस्यों ने 1962 में शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि देकर उनकी वीरता को याद किया। चीन के साथ युद्ध लड़ने वाले पांच योद्धाओं कैप्टन दीवान सिंह चुफाल, कैप्टन मन बहादुर पाल, कैप्टन कुंवर सिंह ताकूली, कैप्टन कल्याण सिंह, जगत सिंह डसीला को समारोह के दौरान शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जगदंबानगर स्थित गणपति बरातघर में आयोजित वालोंग डे की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि छह कुमाऊं 1962 में चीन पर हमला करने वाली एकमात्र भारतीय सेना की टुकड़ी थी। मुख्य अतिथि कैप्टन दीवान सिंह चुफाल ने बताया कि कई दिनों तक भूखे प्यासे रहने के बाद जवान लड़ते रहे। जब गोला-बारूद खत्म हो गया तबचीनी सेना ने हमारी टुकड़ी को पकड़ लिया। चीन में सात माह रहने के बाद उन्हें देश में वापस लाया गया।
विज्ञापन

कैप्टन मन बहादुर पाल ने बताया कि देश में इससे पहले कभी युद्ध का माहौल नहीं था। उस समय पता नहीं था कि युद्ध में कैसी कठिनाइयां होती है। कैप्टन कुंवर सिंह टाकुली ने बताया कि हमारे पास हथियार भी उतने अच्छे नहीं थे। फिर भी भारतीय सेना ने चीन का डट कर मुकाबला किया। जगत सिंह डसीला ने बताया कि जब वह वालोंग पहुंचे तो वहां से 45- 45 जवानों की दो टोलियां बनाकर आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया होने के कारण 45 जवानों की टीम चीन के एंबुस में आ जाने के कारण नहीं बच सकी। वालोंग डे संरक्षक पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवकीनंदन जोशी, सचिव कैप्टन विजय कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed