{"_id":"63961fe8e5f3f744ea605075","slug":"ex-servicemen-celebrated-navy-day-with-pomp-haldwani-news-hld484937493","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नेवी डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नेवी डे
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित उत्थान मंच में आयोजित पूर्व नौसैनिकों का कार्यक्रम। संवाद
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पूर्व नौ सैनिकों ने नेवी डे मनाया। इस दौरान पूर्व नौ सैनिकों ने पुरानी यादों को ताजा कर देश की रक्षा में नौ सेना के योगदान के बारे में बताया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर के कैप्टन आरएस धपोला (सेवानिवृत्त) का कहना है कि देश की रक्षा में नौ सेना का हमेशा अहम योगदान रहा है। कहा कि सन 1971 की लड़ाई में नौ सेना ने अपने अद्भुत साहस का परिचय दिया था। बताया कि देश की समुद्री सीमाओं में नौ सेना के जवान तैनात हैं और दुश्मनों के सामने सीना तानकर खड़े रहते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति 20 वर्षों से सैनिकों की समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला (सेवानिवृत्त), डॉ. परमजीत सिंह, संस्था संस्थापक आनंद सिंह ठठोला, अध्यक्ष दिगंबर सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सिंह डांगी, संजय साह, केएन पंत, दीप चंद्र जोशी, रमेश भट्ट, ओम प्रकाश जलाल, हेम चंद्र जोशी, खड़क सिंह बिष्ट, एसएस रौतेला, धीरेंद्र सिंह नेगी, टीएस कार्की, ठाकुर सिंह अधिकारी, मोहन सिंह कुंवर, जगजीवन मेहता आदि मौजूद थे।