फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ex-serviceman held online hostage and defrauded of Rs 9.20 lakh in haldwani

Haldwani: पूर्व सैनिक को ऑनलाइन बंधक बना 9.20 लाख ठगे, अधिकारी बनकर किया फोन; डरा-धमकाकर खाते की जानकारी ली

Fri, 28 Jun 2024 09:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

Haldwani News: पुष्प विहार कॉलोनी कुसुमखेड़ा निवासी बुजुर्ग पूर्व सैनिक से साइबर ठगों ने 9.20 लाख रुपये ठग लिए। पूर्व सैनिक के बेटे की तहरीर पर रुद्रपुर स्थित कुमाऊं साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मुखानी पुलिस को जांच ट्रांसफर कर दी गई है।

विज्ञापन
Ex-serviceman held online hostage and defrauded of Rs 9.20 lakh in haldwani
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्द्वानी में ऑनलाइन बंधक बनाकर खाते से रुपये निकालने के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ताजा मामले में पुष्प विहार कॉलोनी कुसुमखेड़ा निवासी बुजुर्ग पूर्व सैनिक से साइबर ठगों ने 9.20 लाख रुपये ठग लिए। पूर्व सैनिक के बेटे की तहरीर पर रुद्रपुर स्थित कुमाऊं साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मुखानी पुलिस को जांच ट्रांसफर कर दी गई है।

विज्ञापन
पुलिस को सौंपी तहरीर में दिनेश चंद्र ने बताया कि उनके पिता हरिदत्त (86) भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। बीती चार जून को उनके पिता के पास अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली के आरकेपुरम थाने का हेड कांस्टेबल बताया। साथ ही पूर्व सैनिक के खाते में 25 लाख रुपये की मनी लांड्रिंग की बात कहते हुए जांच के लिए कोर्ट के आदेश तक का हवाला दिया गया। भरोसे में लेने के लिए जालसाज ने पूर्व सैनिक की फर्जी साइबर शिकायत भी दर्ज कर दी। इसके बाद साइबर सेल का अधिकारी बनकर बात की और ऑनलाइन बैंक खाता एक्सिस करने के लिए जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Ramnagar: रात के 12 बजे काल बनकर आया सांप, भाई-बहन को डंसा...एक की मौत और दूसरा घायल; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पूर्व सैनिक ने जानकारी नहीं दी तो गिरफ्तारी का डर दिखाया गया जिस पर पूर्व सैनिक ने खाते से संबंधित जानकारी उक्त व्यक्ति को दे दी। इसके बाद उनके एसबीआई के खाते से पांच जून को 4.20 लाख रुपये और 12 जून को पांच लाख रुपये किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामले में रुद्रपुर स्थित कुमाऊं साइबर थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामला मुखानी थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed