फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sister died and brother serious due to snake bite in ramnagar

Ramnagar: रात के 12 बजे काल बनकर आया सांप, भाई-बहन को डंसा...एक की मौत और दूसरा घायल; जानें पूरा मामला

Fri, 28 Jun 2024 09:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:34 AM IST
सार

रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Sister died and brother serious due to snake bite in ramnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: शिब्बू मेरे बच्चे...पिता के साथ बाहर आए शिवा को तेंदुए ने मार डाला, छह घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया जबकि देव आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed