फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Everyone said together - Happy Birthday Nainital

सबने एकसाथ कहा-हैप्पी बर्थ डे नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Everyone said together - Happy Birthday Nainital
नैनीताल। नैनीताल का 180वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से बनाए केक आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि व अन्य लोगों ने केक काटकर लोगों को नैनीताल के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान पूरा पंडाल हैप्पी बर्थडे नैनीताल के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, ईशा साह और दीपक बिष्ट की ओर से तल्लीताल रोडवेज परिसर में कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने नैनीताल को प्रकृति की अनमोल धरोहर के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। कहा कि नैनीताल के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी को सामूहिक पहल करनी होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.कपिल जोशी ने कहा कि नैनीताल के जन्मदिन के मौके पर हम सभी लोगों को नगर की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। मारुति नंदन साह ने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकसाथ लाकर नैनीताल की सुरक्षा करना है। इससे पूर्व अतिथियों ने केक काटे और हैप्पी बर्थडे नैनीताल कहकर बधाई दी। संचालन नवीन पांडे व सोनी अनीस ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सरिता आर्या, संजीव आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ.रमेश पांडे, हाईकोर्ट की डिप्टी एडवोकेट जनरल पुष्पा भट्ट, पीजी सिथर, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, गीता साह, कनक साह, डीएन भट्ट, प्रो.गिरीश रंजन तिवारी, शालिनी बिष्ट, राजेंद्र मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन यज्ञ के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई
नैनीताल। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान आचार्य लक्ष्मी नारायण लोहनी व खष्टी दत्त पांडे के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन भी हुआ। तत्पश्चात सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने नैनीताल के साथ-साथ विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा की। ईसाई समुदाय की ओर से राजेंद्र लाल, मुस्लिम समुदाय से दिलावर खान, तिब्बती समुदाय से जम्पा व नामजल और हिंदू समुदाय से आचार्य लक्ष्मी नारायण लोहनी ने प्रार्थना की।
इन्हें किया सम्मानित
नैनीताल। नैनीताल जन्मोत्सव समिति ने कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ.केएस धामी, डॉ.अनिरुद्ध गंगोला, ब्रदर हैक्टर पिंटो, सिस्टर मंजूषा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, सरिता आर्य, हेम चंद्र आर्य, मनोज साह जगाती, डॉ.सरस्वती खेतवाल, पुनीत टंडन, रुचिर साह, इदरीश मलिक, हरीश राणा, ममता जोशी, रितेश सागर, दामोदर लोहनी, राजेंद्र व्यास, मंगू लाल, कमल सिलेलान, विजय थापा, दीपक बिष्ट, खष्टी बिष्ट, अंचल पंत, दरबान सिंह गैड़ा आदि को सम्मानित किया।

कुमाऊंनी परिधानों में नजर आई महिलाएं
नैनीताल। नैनीताल का जन्मदिन मनाने के लिए मेहरागांव से पहुंचीं जीवन वर्षा कला संगम समिति की महिलाएं कुमाऊंनी परिधानों में नजर आईं। उन्होंने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर वर्षा आर्या, मीताक्षी बिष्ट, अंकिता, चंद्रिका, दया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed