फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Everyone cried in Corona warrior SP Rajiv's final farewell

कोरोना योद्धा एसपी राजीव की अंतिम विदाई में हर कोई रोया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Everyone cried in Corona warrior SP Rajiv's final farewell
हल्द्वानी रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर एसपी यातायात राजीव मोहन की शवयात्रा में शामिल पुलिस के - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन की अंतिम विदाई पर बुधवार को हर किसी की आंखें नम थीं। घर-परिवार, मोहल्ले सहित पुलिस और प्रशासन के लोग अपने चहेते अधिकारी के अचानक चले जाने पर गमगीन थे। राजीव मोहन का अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन-पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव मोहन का पार्थिव शरीर बुधवार तड़के तीन बजे लामाचौड़ में ईसाई नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। सुबह 9:38 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। 10:55 बजे उनका पार्थिव शरीर रानीबाग घाट पहुंचा। यहां एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और अन्य अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की सशस्त्र गारद ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। चिता को चचेरे भाई रजत और 10 साल के बेटे हर्ष ने मुखाग्नि दी। इस दौरान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल संजय कुमार, एसओ भगवान महर, सुशील कुमार, संजय जोशी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, मगर हालत में नहीं हो सका सुधार
हल्द्वानी। एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन 27 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसटीएच के आईसीयू में रखा गया था। हालत में सुधार न होने पर चार दिसंबर को दिल्ली के मैक्स रेफर कर दिया गया। न्यूमोनिया, डायबिटीज और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव तो आ गई, लेकिन हालत में फर्क नहीं आया। कोविड संक्रमण से ठीक होने के बाद भी उनका शरीर कमजोर हो गया था। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन

पत्नी ने रोक दी अंतिम यात्रा
हल्द्वानी। राजीव मोहन की पत्नी इंदु का रो रोकर बुरा हाल था। वह पति के शव को नहीं जाने दे रहीं थीं। ससुर सुरेंद्र कुमार बार-बार उन्हें संभाल रहे थे। यही हाल राजीव मोहन की मां नंदी देवी का भी था। राजीव मोहन की पहली पत्नी बेटे हर्ष और बेटी के साथ आईं थीं। वह भी खुद को रोक नहीं सकीं। आस पड़ोस के लोग भी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में बने थे मददगार
हल्द्वानी। एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन लॉकडाउन के समय कोरोना नोडल अधिकारी बनाए गए थे। विभिन्न स्थानों में फंसे प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और जरूरतमंदों के लिए पास जारी करना हो या प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था, हर काम में वह हर भूमिका में सक्रिय रहते थे।

विभिन्न संगठनों ने शोक जताया
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने एसपी यातायात राजीव मोहन के निधन पर शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री मनोज जोशी, अमरजीत सेठी, राकेश गुप्ता, आनंद सिंह अधिकारी, प्रभजोत चंडोक, प्रमोद गोल्डी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed