{"_id":"57c32b934f1c1b1d39d4edea","slug":"every-third-person-in-india-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हर तीसरा व्यक्ति बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में हर तीसरा व्यक्ति बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
तोगड़िया के साथ बैठक करते डाॅक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरा व्यक्ति बीमार है। प्रतिवर्ष इलाज पर लगभग 14 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं और 15 लाख करोड़ रुपये भारत सरकार को बतौर टैक्स मिलता है। सवा अरब की आबादी में 40 करोड़ लोग बीमार हैं। आने वाले 20 वर्षों में जनसंख्या बढ़ने के साथी ही मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी। भारत सरकार लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रही है।
बांग्लादेश और नेपाल से कम धनराशि भारत सरकार स्वास्थ्य पर खर्च कर रही है। यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कही।
तोगड़िया ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया हेल्थ लाइन उत्तराखंड का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कहा कि आजादी के समय 30 करोड़ की जनता में 20 लाख लोग बीमार थे मगर आबादी बढ़ने के साथ अस्वस्थ लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। कहा कि 20 वर्षों में एक अरब 50 करोड़ की जनसंख्या होने पर 75 करोड़ लोग बीमार होंगे और दो सौ अस्सी करोड़ बीमारी पर खर्च होगा। 20 वर्षों बाद एक हजार मेडिकल कालेज खोलने पर भी डाक्टर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
कहा कि एक तिहाई स्वास्थ्य सेवाएं सरकार दे रही है। जबकि 70 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाएं निजी हाथों में है। कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोगों को पता नहीं है कि वे बीमार हैं। स्वास्थ्य सेक्टर को भारत सरकार ने उपेक्षित कर रखा है। कहा कि 1998 में आपरेशन करना बंद किया था। उस समय विहिप चार हजार हेल्थ और शिक्षा संबंधी प्रोजेक्ट चला रही थी। आज ये संख्या 61 हजार हो गई है। कहा, विश्व हिंदू परिषद के इंडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से एक गरीब ऐसा नहीं होगा जो डाक्टर के अभाव में मर जाए। कहा कि लाइन से 50 हजार डाक्टरों को जोड़कर एक करोड़ से ज्यादा मरीजों को निशुल्क देखने की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान डा. एचएस भंडारी, डा. डीपी गंगोला, डा. केशव कुमार अग्रवाल, डा. अशोक शारदा, डा. पंकज तूली, डा. राजीव महाजन, तिलक राज तलवार, नवनीत राणा, प्रदीप मिश्रा, देवेश उपाध्याय, वैभव कांडपाल, कृष्णा पांडे, डा. नीलांबर भट्ट, डा. महेश शर्मा, डा. धीरेंद्र बनकोटी, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, रंदीप पोखरिया, सुभाष जोशी, समर पाल चौधरी, धीरेंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि थे।
ऐसे काम करेगी इंडिया हेल्प लाइन
हल्द्वानी। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने इंडिया हेल्थ लाइन लांच की। इंडिया हेल्प लाइन गरीब मरीजों को इलाज मुहैया कराएगी। डाक्टर से परामर्श के लिए 18602333666 पर काल करनी होगी। मरीज को क्या परेशानी होगी बताना होगा। हेल्थ सुपरवाइजर संबंधित डाक्टर से बात कर मरीज को दिखाने का समय लेगा। अगले दिन डाक्टर मरीज को निश्ुाल्क देखकर परामर्श देगा। मरीज की जांचों की जरूरत हुई तो 50 प्रतिशत दर पर जांचें कराई जाएगी और सर्जरी भी कम से कम कीमत पर होगी। उन्होंने निजी डाक्टरों से आह्वान किया कि एक गरीब मरीज को प्रतिदिन अवश्य देखें। कहा कि हेल्प लाइन रविवार को नहीं चलेगी। सोमवार से शनिवार तक हेल्प लाइन पर सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक सुविधा मिलेगी।
पांच रुपये में हीमोग्लोबिन और आठ रुपये में होगी शुगर की जांच
हल्द्वानी। विश्व हिंदू परिषद ने इंडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की है कि पांच रुपये में हीमोग्लोबिन और आठ रुपये में शुगर की जांच हो सकेगी। मरीजों की बीएमआई (बाडी मास इंडेक्स) की जांच भी की जाएगी। इसके लिए इंडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से एक लाख हेल्थ एंबेसडर को ट्रेनिंग दी जा रही है। आज भी हेल्थ एंबेसडरों को शुगर, बीपी और बीएमआई जांच की ट्रेनिंग दी गई। जांच की मशीन विहिप की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। तोगड़िया ने कहा कि देश में 58 प्रतिशत महिलाएं और दो-तिहाई बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं। इंडिया हेल्थ लाइन के माध्यम से उनके हीमोग्लोबिन की जांच हो सकेगी। रविवार को लगभग दो सौ हेल्थ एंबेसडरों को जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया।
दस लाख रक्तदाताओं को जोड़ेंगे
हल्द्वानी। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि खून के अभाव में लोगों की मौत न होने इसके लिए भी मुहिम शुरू की गई है। ब्लड फार इंडिया के नाम से एप लांच किया गया है। इससे 10 लाख रक्तदाताओं को जोड़ा जाएगा। जरूरतमंद मरीज के परिजन अगर एप पर ब्लड ग्रुप के साथ खून मांगेंगे तो उन्हें खून मिल जाएगा।
एक माह में छुड़ाई दो हजार की तंबाकू
हल्द्वानी। तोगड़िया ने कहा कि एक माह में अब तक दो हजार लोगों की तंबाकू छुड़ा चुके हैं। कहा कि गो टोबैक के नाम से आयुर्वेदिक दवा बनाई है। इसके प्रयोग से तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का सेवन करने वालों की तल छुड़ाई जा सकती है।
गाय बिकेगी तो नहीं कटेगी
हल्द्वानी। गाय की अगर बिक्री होती रहेगी तो वह नहीं कटेगी। गाय के गोबर से फेस पैक बनाया गया है। साथ ही गोमूत्र से भी अन्य औषधियां तैयार की गई हैं। गाय के गोबर और मूत्र का प्रयोग किया जा रहा है। इसका कारोबार अगर बढ़ा तो देश में नौ हजार करोड़ रुपये की इंडस्ट्री लग सकती है। ऐसे में गाय बिकेगी तो नहीं कटेगी।
ये होंगे हेल्प लाइन के उत्तराखंड पदाधिकारी
डा. हीरा सिंह भंडारी प्रदेश अध्यक्ष इंडिया हेल्प लाइन, डा. लता जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष, डा. पुनीत गोयल जिलाध्यक्ष नैनीताल और डा. आरके महाजन मुख्य सलाहकार होंगे।
ये किए गए सम्मानित
डा. जेएस खुराना, डा. डीपी गंगोला, डा. अजय पाल, डा. प्रकाश पंत, डा. ललित जोशी, डा. विजय पंत, डा. मनोज त्रिवेदी, डा. एचएल कुशवाहा, गिरीश गुप्ता, सुरेंद्र भुटियानी, प्रदीप मिश्रा, नवनीत राणा, तिलक राज तलवार आदि को सम्मानित किया गया।