{"_id":"2816278f75dcdf35caafdce9332c8f82","slug":"every-street-in-the-city-will-hatmics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की हर सड़क होगी हाटमिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की हर सड़क होगी हाटमिक्स
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Fri, 22 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना के अंतर्गत हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार होगा। शासन से इसके लिए सवा छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
हल्द्वानी शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्गों के बाद अब कालोनियों के संपर्क मार्गों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण हो रहा है। सड़कों का निर्माण वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश की प्राथमिकताओं में शामिल है। वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने राज्य योजना से सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण के लिए सवा छह करोड़ का बजट स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत सड़कों का कार्य त्वरित गति से कराएं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जो राशि जिस सड़क के लिए स्वीकृत है उसे वहीं खर्च की जाए।
विज्ञापन
सड़कों एवं सीसी मार्गों का निर्माण और पुनर्निर्माण
मल्ली बमोरी में ईश्वर विहार एवं लालडांठ संपर्क मार्ग से देव विहार और वृंदावन विहार में सीसी मार्ग निर्माण, लागत 76.20 लाख रुपये।
बिठौरिया नंबर दो चंद फार्म सीसी मार्ग निर्माण, लागत 20.61 लाख रुपये।
अंबिका विहार फेज एक और फेज दो तक का पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य, लागत 89 लाख रुपये।
कालाढूंगी मार्ग पर भारती स्कूल से श्याम विहार तक सीसी मार्ग का पुनर्निर्माण, लागत 82.36 लाख रुपये।
आदर्श नगर में जैन लैक्स एजूकेशन के आंतरिक मार्गों में सीसी निर्माण, लागत 97.59 लाख रुपये।
वार्ड 20 के मार्गों का सीसी एवं पुनर्निर्माण, लागत 69 लाख रुपये
वार्ड 18 में आंतरिक मार्ग का निर्माण, लागत 48.24 लाख रुपये।
वार्ड 23 में आंतरिक मार्ग का निर्माण, लागत 66.15 लाख रुपये।
हरीनगर में सड़कों का पुनर्निर्माण, लागत 25 लाख रुपये।
ग्राम ब्यूरा (टंगर) में सड़क का निर्माण, लागत 42.60 लाख रुपये।
पर्वतीय मोहल्ले गली नंबर 11 में सीसी मार्ग का पुनर्निर्माण, लागत 8.14 लाख रुपये।