फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every effort will be made to make the corporation a profitable institution: Gehtodi

निगम को लाभप्रद संस्था बनाने के हर संभव प्रयास होंगे: गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Every effort will be made to make the corporation a profitable institution: Gehtodi
वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि निगम को लाभकारी संस्था बनाने की उत्तराखंड में तमाम संभावनाएं हैं। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। यदि निगम वन्य संपदा को सीधे बेचने के बजाय उसके उत्पाद बनाकर अपने ब्रांड नेम के साथ बेचे तो निगम को कई गुना अधिक मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन

गहतोड़ी मंगलवार की दोपहर बाद यहां राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खनन, वन उत्पाद के अलावा जड़ी बूटी का प्रचूर भंडार है। यदि इसका वैज्ञानिक तरीके से दोहन किया जाए तो निगम को कई गुना लाभ दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक निगम लकड़ी खरीदकर सीधे बेच देता है यदि उसी लकड़ी के फर्नीचर समेत अन्य उत्पाद अपने ब्रांड नेम के साथ बेचे जाएं तो निगम को कई गुना मुनाफा हो सकता है। इसी तरह निगम भेषज संघ से जड़ी-बूटी खरीदकर बेचता है। यदि वही जड़ी-बूटी सीधे काश्तकारों से खरीदी जाए और उसके अलग-अलग उत्पाद बनाए जाएं तो निगम को अच्छा राजस्व मिल सकता है। इसके लिए निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व गहतोड़ी का नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, संतोष साह, मोहित आर्या, हरीश राणा, सभासद गजाला कमाल, दयाकिशन पोखरिया, दीपक मेलकानी, मोहित रौतेला, नवीन जोशी, मुकेश मेहरा आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed