फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Events were held at the Buddhist monastery, and Tibetan-Bhotia establishments were also closed.

Nainital News: बौद्ध मठ में हुए कार्यक्रम, तिब्बती-भोटिया प्रतिष्ठान भी बंद रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Events were held at the Buddhist monastery, and Tibetan-Bhotia establishments were also closed.
नैनीताल। तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के 36वें स्मरणोत्सव और मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती और भोटिया समुदाय की ओर से बौद्ध मठ में कार्यक्रम किए गए। इस दौरान मल्लीताल स्थित तिब्बती और भोटिया मार्केट के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। समुदाय के लोग बुधवार सुबह 9:30 बजे सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में एकत्र हुए। इसके बाद अनुष्ठान और सामूहिक प्रार्थना की गई। इसमें सभी के बीच भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना हुई। गुरु दलाई लामा की लंबी आयु और अच्छी सेहत की भी प्रार्थना की गई। इस दौरान तिब्बती सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन धर्मशाला का आधिकारिक संदेश पढ़ा गया। प्रसाद के रूप में मीठे चावल दिए गए। फिर सामूहिक भोज हुआ। यहां मठ के अध्यक्ष लोबसांग यांगफेल, गेस्शेय दोरजी, भिक्षु तेन्ज़िन चोएराब, सुल्ट्रिम सिरिंग, तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिब्बती संघर्ष समिति के तेनजिन सिरिंग, तेनजिन धोनयोए आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed