{"_id":"6a0775247441ef2f0d0038c7","slug":"evening-music-classes-are-being-held-at-the-nursery-school-nainital-news-c-238-1-ntl1001-125943-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नर्सरी स्कूल में चल रहीं सायंकालीन संगीत कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नर्सरी स्कूल में चल रहीं सायंकालीन संगीत कक्षाएं
Sat, 16 May 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 16 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका किंडर गार्डन नर्सरी स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यालय भवन का सदुपयोग कर दिन में यहां अंग्रेजी माध्यम का प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है और शाम को संगीत की कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। इसमें विद्यार्थी गायन के साथ ही तबला, हारमोनियम, सितार कीपैड आदि बजाना भी सीख रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की ओर से नर्सरी स्कूल को अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय के एक कक्ष समेत शौचालय को दुरुस्त कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संगीत विद्यालय प्रमुख अमन महाजन ने बताया सायं को विद्यालय भवन में संगीत की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। संगीत शिक्षक दिया, हर्ष, दीक्षा की ओर से संगीत की तालीम दी जा रही है। इसमें 22 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।