फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even. six months. ancestral. land. name villager.

Nainital News: छह महीने बाद भी पुश्तैनी जमीन नहीं हुई ग्रामीण के नाम

Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Even. six months. ancestral. land. name villager.
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट विकासखंड सभागार में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दायित्वधारी शांति मेहरा और विधायक सरिता आर्या ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भोलादत्त पंत ने छह महीने से पुस्तैनी जमीन नाम पर नहीं चढ़ाने की शिकायत की। दायित्वधारी शांति मेहरा ने एसडीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजी जताते हुए तहसीलदार से ग्रामीण की समस्या हल करने को कहा। लक्ष्मण सिंह मेहरा ने बताया कि पटवारियों की ओर से लोगों के आय प्रमाणपत्र आय से अधिक बनाए जा रहे है जिससे जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नवीन चमकनी और तरुण शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ पटवारी तहसील में नहीं मिलते और वह खनन पट्टे व जमीन बिकवाने में लगे है। घाघरेटी निवासी विजय सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से फसलों के लिए पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। विधायक सरिता आर्या ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने को कहा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दलीप बोहरा, नंदी खुल्बे, तारा सिंह भंडारी, हरीश पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed