फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even SDM's orders could not stop the admission fee

Nainital News: एसडीएम के आदेश भी नहीं रोक सके प्रवेश शुल्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Even SDM's orders could not stop the admission fee
रामनगर। नगर पालिका के प्रवेश शुल्क की वसूली पर एसडीएम ने बीते दिन रोक लगा दी थी। इसके बावजूद नगर पालिका के ठेकेदार की ओर से लगातार वसूली करने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के अधिकारियों ने लिखित में कोई निर्देश नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने एक नवंबर से शहर में आने वाले बाहरी कॉमर्शियल वाहनों पर प्रवेश शुल्क लगाया है। इसका स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व टैक्सी चालक विरोध कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों शुल्क को निरस्त करने के लिए विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधि व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एसडीएम से मांग की थी। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर पालिका अधिकारियों को प्रवेश शुल्क पर पुनर्विचार करने व तब तक प्रवेश शुल्क निरस्त करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बावजूद शहर में प्रवेश शुल्क की वसूली जारी है।
विज्ञापन



वर्ष 1997 के गजट के अनुसार बोर्ड में पास होने के बाद ही प्रवेश शुल्क को लगाया गया है। एसडीएम की ओर से प्रवेश शुल्क रोकने के लिखित में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। अगली बोर्ड में प्रवेश शुल्क पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक उनियाल, ईओ, नगरपालिका

प्रवेश शुल्क पर बोर्ड बैठक में पुनर्विचार करने व बोर्ड बैठक होने तक शुल्क पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वसूली पर रोक लगाने के लिए अन्य विभागों को पत्र भेजा जाएगा।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed