फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after three years, IPD is not operational in Ayurvedic hospital

Nainital News: तीन साल बाद भी आयुर्वेदिक अस्पताल में आईपीडी संचालन नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Even after three years, IPD is not operational in Ayurvedic hospital
हल्द्वानी। तीन साल से संचालित 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल में अभी तक आईपीडी सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। इसकी वजह से मरीजों का उपचार सिर्फ ओपीडी तक ही सीमित है।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से तैयार हुई अस्पताल की इमारत पूरी क्षमता से मरीजों को उपचार नहीं दे पा रही है। आयुर्वेद विधा की पंचकर्म जैसी सुविधाएं भी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल में आईपीडी संचालन के लिए नर्सिंग स्टाफ, योग अनुदेशक, फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, र्क्लक, चौकीदार, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी, पंचकर्म सहायक सहित 25 से अधिक पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप मेहरा से बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ. एमएस गुंजाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आईपीडी सेवाओं के संचालन की फाइल शासन में अटकी हुई है। शासन से पद की रिक्तियां भरने के बाद और संचालन की अनुमति मिलने के बाद ही कुछ हो सकता है। उनकी ओर से इस संबंध में लगातार शासन में पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed