फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after six months, the budget for the bus port was not received.

Nainital News: छह माह बाद भी बस पोर्ट के लिए नहीं मिला बजट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Even after six months, the budget for the bus port was not received.
रामनगर। रामनगर में 50 करेाड़ रुपये की लागत से बन रहे बस पोर्ट का कार्य बजट की कमी के चलते बीते छह माह से अटका है। कार्यदायी संस्था और रोडवेज के अधिकारियों की ओर से 28 करोड़ रुपये की डिमांड को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन शासन से राशि अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

रामनगर में वर्ष 2021 में रोडवेज डिपो को बस पोर्ट के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया गया था। इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप, ऑटोमैटिक वॉशिंग सेंटर, प्रतीक्षालय कक्ष, दुकानें, पार्किंग, हाईटैक शौचालय आदि का निर्माण होना था। बीते छह माह से बजट नहीं मिलने से इसका निर्माण कार्य लंबित पड़ा है। कार्यदायी संस्था के मैनेजर संजीव शर्मा ने बताया कि बस पोर्ट का कार्य 80 फीसदी पूरा हो गया है। कार्य पूर्ण कराने के लिए शासन से 28 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल सका है। रामनगर डिपो के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि शासन से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed