फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after Corona, the smugglers are not relieved of the pangolin smuggling

कोरोना के बाद भी पेंगोलिन की तस्करी से बाज नहीं आ रहे तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Even after Corona, the smugglers are not relieved of the pangolin smuggling
फोटो। वन विभाग ने पकड़े पेंगोलिन के शल्क। - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी (नैनीताल)। बरहैनी रेंज की टीम को शुक्रवार को प्रतिबंधित दुर्लभ पेंगोलिन के शल्क मिले। शल्क की तस्करी कर रहे दो आरोपी खराब मौसम का फायदा उठा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तस्करों को पकड़ने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ कंट्रोल से सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि मदानपुर चक्की मोड़ दिनेशपुर, ऊधमसिंह नगर निवासी जिंदर सिंह और विजय सिंह मृत पेंगोलिन के शल्क को बेचने जा रहे हैं। इस पर टीम ने गदरपुर मार्ग पर दोनों तस्करों को घेर लिया।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों हाथ से झोला फेंककर खराब मौसम का फायदा उठाकर भाग निकले। शल्कों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही फरार दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान टीम में एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, हरीश कैड़ा, संदीप सुंठा, दीप चंद्र जोशी, दुर्गादत्त मेलकानी, शेर सिंह बोहरा, जय प्रकाश यादव आदि शामिल थे। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय रुद्रपुर टीआर बिजुलाल और उप प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी के निर्देशन में की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed