फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after 72 hours, no trace of Himanshu who drowned in the ravine was found

Nainital News: 72 घंटे बाद भी नहीं लगा गधेरे में डूबे हिमांशु का सुराग

Sat, 13 Jul 2024 07:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Even after 72 hours, no trace of Himanshu who drowned in the ravine was found
धारी के बमेटा गांव में गधेरे में डूबे फौजी को तलाशने के लिए रेस्क्यू करती टीम। संवाद
भीमताल। पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल के पास मंगलवार को गधेरे में नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया का 72 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। वहीं हिमांशु के परिजनों ने चार दिन बाद भी हिमांशु के नहीं मिल पाने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पर बिना जरूरी उपकरणों के रेस्क्यू अभियान चलाने पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

हिमांशु के परिजन पूरन सिंह मेहरा ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर की टीम बिना उपकरणों के हिमांशु को खोज रही हैं। उन्होंने प्रशासन से उपकरण उपलब्ध कराकर हिमांशु को खोजने की मांग की है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि युवक को ढूंढने में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed