फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entrants from outside provinces got entry after thermal screening

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला बाहरी प्रांतों के सैलानियों को प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Entrants from outside provinces got entry after thermal screening
नैनीताल के तल्लीताल टोल टैक्स पर सैलानियों का थर्मल स्केनिंग करता पीआरडी जवान। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बृहस्पतिवार को देश के विभिन्न राज्यों से नैनीताल आने वाले सैलानियों को नगर के दो प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही नगर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान सैलानियों की रैंडम कोरोना जांच भी की गई, हालांकि पहले दिन एक भी सैलानी पाजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें कि शासन स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। यहां तल्लीताल चुंगी और बारापत्थर चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली, यूपी और अन्य राज्य से आने वाले पर्यटकों के वाहन रोककर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दोनों स्थानों पर मेडिकल टीम ने लगभग 500 पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग और 20 पर्यटकों की रैपिड एंटीजन जांच की। हालांकि कोई भी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

समय- सुबह 11 बजे
स्थान- बारापत्थर
स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्कैनर लिए कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर चालक समेत अन्य सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही थी। गाड़ी का नंबर और सैलानियों का पता नोट किया जाता है। तापमान सामान्य होने पर सैलानियों के वाहन को नगर में प्रवेश की अनुमति दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय - दोपहर तीन बजे
स्थान- तल्लीताल स्थित चुंगी
नर्सिंग ऑफिसर रजत जांच किट में तैनात थे। पास ही मौजूद पीआरडी के दो जवान कमल जोशी और बसंत बल्लभ वाहन का नंबर देख वाहन रोकते हैं और चालक समेत उसमें सवार सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं। साथ ही वहां मौजूद फार्मेसिस्ट नेहा वर्मा को सैलानियों के वाहन का नंबर और पता बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed