फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entered the house and raped the woman, made pornographic video

Nainital News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and raped the woman, made pornographic video
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। बरेली रोड पर रहने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


25 वर्षीय विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके पति श्रमिक हैं। वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया। युवक अब उसे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे तीन चार साल से परेशान कर रहा है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed