{"_id":"7334e37a972d5b985a23a3e542482e51","slug":"enraged-by-the-promotion-of-personnel-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति नहीं होने से गुस्साए कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति नहीं होने से गुस्साए कर्मियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 27 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य चतुर्थ श्रेणी शिक्षा विभाग कर्मचारी संघ ने पदोन्नति सूची जारी नहीं होने के विरोध मंडलीय अपर निदेशक दफ्तर प्रांगण में मंगलवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने आंदोलन किया, लेकिन अभी तक मांग नहीं मानी गई है। बाद में उन्होंने मांग को लेकर अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल से वार्ता की। वार्ता के बाद मंडलीय अध्यक्ष ज्वाला दत्त उपाध्याय और महामंत्री किशन सिंह बिष्ट ने बताया कि पदोन्नति के लिए जो परीक्षा हुई थी, उसका परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिन जिलों से कर्मियों की गोपनीय आख्या भेजने में विलंब हुआ है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को पत्र लिखा जाएगा। वार्ता के बाद मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद कर्मियों ने आंदोलन स्थगित किया। इस दौरान किशन सिंह बिष्ट, संजय कनवाल, आनंद सिंह बिष्ट, भवान सिंह मेहरा, अमर सिंह मेहरा, हेमंत बिष्ट, भुवन जोशी, पूरन बिष्ट, मोहन राम, सीपी ओली, घनश्याम भट्ट, सतीश चंद्र सती, प्रकाश चंद्र भट्ट, राम स्वरुप सिंह, हेमंत जोशी, दीवान सिंह, संजय रौतेला, केएन जोशी, ध्यान सिंह, पूरन सिंह, दुर्गा सिंह आदि थे। धरना-प्रदर्शन को संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, मंत्री जगमोहन सिंह रौतेला ने पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन