फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Enforcement committee constituted for settlement of land related disputes related to tehsil

Nainital News: तहसील से जुड़े भूमि संबंधी वादों के निस्तारण के लिए प्रवर्तन समिति गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Enforcement committee constituted for settlement of land related disputes related to tehsil
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील क्षेत्राधिकार के तहत उत्पन्न होने वाले अलग-अलग प्रकार के वादों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वित राजस्व प्रवर्तन समिति का गठन किया है। समिति हर हफ्ते वादों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सौंपेगी।
विज्ञापन

डीएम रयाल ने बताया कि गठित समिति को सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर कब्जा, अतिक्रमण, पैमाइश, नपनी, सीमांकन, मेड़ विवाद, खेत सीमाओं का विवाद, भूमि विवाद, खसरा-नक्शा विवाद, सरकारी भूमि पर कब्जा, सामुदायिक परिसंपत्तियों के विवाद व राजस्व अभिलेखों में प्रविष्टि के कारण होने वाले विवादों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। समिति में तहसीलदार, थाने के भारसाधक अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो, लेखपाल और हल्का पटवारी को सदस्य बनाया गया है। समिति हर शनिवार को मामलों की सुनवाई करेगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed