फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Energy Corporation's under-engineer Kovid Positive, created a stir

ऊर्जा निगम का अवर अभियंता कोविड पॉजिटिव, मचा हंड़कंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's under-engineer Kovid Positive, created a stir
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम का अवर अभियंता कोविड 19 पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। अवर अभियंता को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। अधिशासी अभियंता नगर ने एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी है।
विज्ञापन

33/11 केवी उपकेंद्र कालाढूंगी में कार्यरत अवर अभियंता को सोमवार को तेज बुखार आया। जेई ने डॉक्टर से परामर्श किया तो उन्होंने कोरोना जांच की सलाह दी। मंगलवार को एंटीजन रैपिड किट से जांच कराने पर कोविड 19 पॉजिटिव आया। जेई को एसटीएच में भर्ती कराया है। अधिशासी अभियंता नगर डीएस बिष्ट ने बताया कि अवर अभियंता के पॉजिटिव आने की सूचना एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को दी है। साथ ही 150 से 200 कर्मियों की लिस्ट भेजी है। बताया कि दो दिन पूर्व जेई और एसडीओ मेरे कार्यालय आए थे। ईई सोमवार को एसई के कार्यालय गए थे। एसई अगर मुख्य अभियंता के कार्यालय में गए होंगे तो चेन काफी लंबी हो सकती है।
विज्ञापन

जेई के संपर्क में लाइनमैन से लेकर ठेकेदार का अन्य स्टॉफ भी रहता है, जबकि लोग भी अपने काम से कार्यालय आते हैं। जेई के परिवार को भी क्वारंटीन किया है। एसई, ईई और एसडीओ समेत अन्य की भी कोरोना जांच होगी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि कालाढूंगी उपकेंद्र में कार्यरत एक अवर अभियंता कोविड 19 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली का एक दरोगा भी कोरोना पॉजिटिव
हल्द्वानी। कोतवाली थाने का एक दरोगा भी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकला है। दरोगा का इलाज कराने गए दरोगा को भी होटल में क्वारंटीन किया गया है। पाजिटिव मिले दरोगा के परिवार को भी क्वारंटीन किया जाएगा।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि रामनगर थाने से एक दरोगा छह जुलाई को स्थानांतरित होकर आए थे। तबियत खराब होने पर उनको मेडिकल चौकी के एक दरोगा दो दिन पहले भर्ती कराने के लिए गए थे। दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने कहा कि थाने को भी रात में सैनिटाइज किया जा रहा है। थाने के पुलिसकर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है कि दरोगा थाने में तो नहीं घूमा था। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि दरोगा कुछ दिनों पहले ट्रांसफर होने पर कोतवाली ज्वाइंनिंग करने आए थे। कोरोना के लक्षण मिलने पर दरोगा की जांच कराई गई।

दरोगा की पत्नी और बच्चों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले काशीपुर स्थित शादी समारोह से लौटे हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed