फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Energy Corporation cut the connections of 48 defaulters

Nainital News: ऊर्जा निगम ने 48 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut the connections of 48 defaulters
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम सुभाषनगर उपखंड और टीपीनगर उपखंड की टीम ने शनिवार को बकाया वसूली अभियान चलाकर 48 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 8.10 लाख रुपये की वसूली की। ऊर्जा निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान जारी रहेगा। ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। सभी उपखंड अधिकारियों क 31 मार्च तक शतप्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों को महीनेवार लक्ष्य निधार्रित किया गया है। सभी उपखंड अधिकारियों को फरवरी महीने में 5.50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है। ऊर्जा निगम सुभाषनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडेय ने बताया कि काठगोदामए रानीबागए गौलापार क्षेत्र में अभियान चलाकर 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और छह लाख रुपये की वसूली की गई। इससे पूर्व शुक्त्रस्वार को भी 76 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए थे। उन्होंने बताया कि फरवरी में उपखंड को 5.50 करोड़ रुपये वसूल करने हैं। इधर, टीपीनगर सबस्टेशन के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि बकाया वसूली अभियान चलाकर शनिवार को आठ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 2.10 लाख रुपये वसूल किए गए। उन्होंने कहा कि वसूली अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed