फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Energy Corporation assistant engineer arrested for taking bribe in haldwani

Haldwani News: विजिलेंस की पकड़ में आया रिश्वतखोर सहायक अभियंता, PWD का एई दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Fri, 20 Sep 2024 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Sep 2024 05:29 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Energy Corporation assistant engineer arrested for taking bribe in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को विजिलेंस की टीम ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने बताया कि एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी ओर से विद्युत यांत्रिकी खंड लोनिविभाग भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर तीन लाख रुपये का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया था। इसके भुगतान के एवज में सहायक अभियंता 10,000 रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी सेक्टर के निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता लोनिवि के कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद टीम की ओर से अभियुक्त के कार्यालय और आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed