फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Endowment for land utilization required: Rawat

भू सदुपयोग के लिए बंदोबस्ती जरूरी: रावत

Sun, 05 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 05 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Endowment for land utilization required: Rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश के बड़े भूभाग के बेहतर सदुपयोग के लिए सरकार बंदोबस्ती की शुरुआत करने जा रही है। अल्मोड़ा और पौड़ी मेें पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत होगी। बाद में इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1965 से अब तक बंदोबस्ती नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आज काश्तकार भूमि के अनुरूप बैंक से ऋण आदि लेकर उसका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। बंदोबस्ती के बाद उसे सुअवसर मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हम पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप चकबंदी कानून में भी आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा अपने निर्धारित समय पर ही होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी इस पर बेहतर कार्य किया गया है। कैलास मानसरोवर यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बेहतर यात्रा के लिए काफी तैयारी की है। परंपरागत और धार्मिक यात्रा के लिए बंपर आवेदन प्रदेश का सौभाग्य है। सरकार की ओर से कुछ वाहनों की व्यवस्था के साथ आपात स्थिति के लिए हैलीकाप्टर की व्यवस्था की जा रही है। फर्जी एसडीएम प्रकरण के मामले में सीएम ने कहा कि रूबी की गिरफ्तारी कर उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed