फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment was removed from the market, and emergency vehicle delivery was also tested.

Nainital News: बाजार से अतिक्रमण हटाया, आपातकालीन स्थिति में वाहन पहुंचाने का भी परीक्षण किया

Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed from the market, and emergency vehicle delivery was also tested.
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए। व्यापारियों को हिदायत दी गई कि मुख्य मार्ग, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण व कब्जे करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान व एसडीएम राहुल साह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की शाम रेलवे बाजार, बस अड्डा परिसर व सदर बाजार से अतिक्रमण हटाया। टीम ने डीके पार्क का भी निरीक्षण किया। इस बीच सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व कूड़ा फैलाने वालों के चालान किए गए। टीम ने बाजार क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थिति में आवाजाही सुगम बनाने के लिए सरकारी वाहन को चलाकर परीक्षण किया गया ताकि समय पर एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन बाजार में पहुंच पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed