फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment removed from land near Wellesley Hall

Nainital News: वेलेजली हॉल के नजदीक भूमि से कब्जा हटाया

Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from land near Wellesley Hall
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सिविल कोर्ट के समीप वेलेजली हॉल स्थित शिव कॉलोनी में सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने आयुक्त को बताया था कि सिविल कोर्ट के समीप एक भूखंड लंबे समय से मलबे और गंदगी से पटा हुआ है। बताया कि कुछ लोग उक्त भूमि पर कब्जा कर अतिक्रमण कर रहे हैं। बताया कि इस भूमि पर पार्क प्रस्तावित है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर वहां हो रहे अतिक्रमण को हटाया। ऋचा सिंह ने बताया कि इस भूमि पर इससे पहले भी एक बार अतिक्रमण किया गया था, जिसे नगर निगम ने हटा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि उक्त भूमि पर किसी भी व्यक्ति ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी भूखंड की देखरेख करने के निर्देश
आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में सरकारी भूखंडों को चिह्नित कर उसकी नियामित रूप से देखरेख सुनिश्चित करें। कहा कि जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, वहां से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।


चौड़ीकरण में बाधक बन रहीं दो दुकानों को खाली कराया

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण में बाधक बनी नगर निगम की दो दुकानों को किरायेदार खाली नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने मौके पर जाकर दोनों दुकानों को खाली कराया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में स्थानीय व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed