फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment in forest land stopped

वन भूमि में हो रहे अतिक्रमण को रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in forest land stopped
ज्योलीकोट के ढाकाखेत में अतिक्रमण की शिकायत पर निरीक्षण करती विधायक सरिता आर्य। संवाद - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट/भीमताल (नैनीताल)। लगातार सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने सीएम से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आए वनकर्मियों ने मंगलवार को ग्राम पंचायत गेठिया के ढाका खेत में वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवा दिया।
विज्ञापन

वन दरोगा प्रकाश चंद्र ने टीम के साथ मौके पर जाकर वन भूमि का निरीक्षण किया और जेसीबी से खाई खोदकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसी के साथ विधायक सरिता आर्या ने भी मौके पर पहुंचकर वन भूमि का निरीक्षण किया और वन अधिकारियों को उक्त स्थल की घेराबंदी कर बरसात में पौधे रोपने के निर्देश दिए। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री, वन मंत्री, कमिश्नर, डीएम और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन

वहीं धारी के एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही क्षेत्र में दिखाया जा रहा है कि कहां कहां अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed