फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment has made even walking difficult in Kichha

Nainital News: अतिक्रमण ने किच्छा में पैदल चलना भी मुश्किल कर दिया

Sun, 28 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment has made even walking difficult in Kichha
किच्छा। अतिक्रमण से नगर के मुख्य बाजार की सड़कें संकरी गलियों में तब्दील हो गई हैं। आलम यह है कि दीनदयाल चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक मुख्य बाजार में पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में डीडी चौक से एमपी चौक तक व्यापारियों ने या तो अपनी दुकान का सामान सड़क पर सजा रखा है या दुकान के सामने से किराया वसूली की जा रही है। मुख्य बाजार में जगह-जगह खड़े वाहन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, सिद्धू गली और बोरिंग गली में हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन व्यवसायिक गलियों में लोगों के निकलने का रास्ता मात्र चार से पांच फीट का ही बचा है। कई बार यहां रोडवेज की बसें जाम में फंस जाती हैं। मुख्य बाजार से होकर सभी प्रशासनिक अधिकारी आते-जाते रहते हैं लेकिन किसी भी जिम्मेदार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है और परेशान जनता को होना पड़ रहा है। ऐसी ही हालत रोडवेज बस अड्डे के पास औ बरेली रोड की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य बाजार में अतिक्रमण से वास्तव में हाल बेहाल है। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा। - दीपक शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद
--

मुख्य बाजार में व्यापारियों ने अतिक्रमण की सारी हदें पार कर रखी हैं इसमें कोई शक नहीं है। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। - विजय अरोड़ा, अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल

--

अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों से अपील करने के साथ ही कई बार हिदायत भी दी गई है। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा। - गौरव पांडे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed