फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encouragement of educated unemployed people to get tourism

शिक्षित बेरोजगारों की पहल से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Encouragement of educated unemployed people to get tourism
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को यहां मल्लीताल स्थित बैंड स्टेंड में आर्थियन/रास्ता ट्रेवल्स नामक पोर्टल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षिक बेरोजगारों की गई इस पहल से देश-विदेश के सैलानियों को उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों से लेकर धार्मिक पर्यटक स्थलों की जानकारी एक क्लिक में ही मिल सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य अन्य प्रांतों से आने वाले सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। दूर-दूर से पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक दृश्य व मौसम का आनन्द उठाते हैं और उन सभी प्राकृतिक दृश्यों के साथ अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पोर्टल पर्यटन व सहकारिता को रोजगार से जोड़ने में भी सफल साबित होगा। पोर्टल धीरज खेतवाल, सार्थक, रमेश, संजय, सूरज चंद्र और तन्मय चौधरी आदि की ओर से शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो अब निजी संस्था के हवाले हो जाएगा बैंड स्टेंड!

सरोवर नगरी के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित बैंड स्टेंड को एक निजी संस्था हवाले कर दिया गया है। यहां हर साल सीजन के दौरान पर्यटकों के मनोरंजन के उद्देश्य शाम को प्रशासन की ओर से अलग-अलग बैंडों की मधुर धुने सुनाई जाती थी और बैंड को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते थे लेकिन इस बार सीजन में बैंड स्टेंड में बैंड नहीं बजा।

नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि बैंड स्टेंड पर पालिका का स्वामित्व है। निजी संस्था से जुड़े लोगों ने बैंड स्टेंड उपलब्ध कराने के लिए यह कहकर आवेदन किया था कि वह अपने पोर्टल के माध्यम से बैंड स्टेंड में कुमाऊंनी संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

लिहाजा हफ्ते भर के लिए बैंड स्टेंड उक्त संस्था को दिया गया है। इसके एवज में पालिका न तो कोई किराया ले रही है और न ही बैंड स्टेंड में संस्था को व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की इजाजत दी गई है।

उन्होंने फिर कहा कि महाविद्यालयों की परीक्षाओं के समाप्त होने के तीस दिन में परीक्षा परिणाम घोषित करा दिए जाएंगे और सात दिन के भीतर ही छात्रसंघ चुनाव भी करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने महाविद्यालयों को अपना शैक्षिक पंचाग घोषित करने के भी निर्देश दिए हैं और पिछले वर्षों तक जो गलतियां होती थी अब नहीं होंगी।

मल्लीताल में स्थित बैंड स्टेंड को एक निजी संस्था हवाले करने के सवाल पर भी मंत्री ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसके बजाय सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे।

जरूर सुधरेगी नैनी झील की हालत

उच्च शिक्षा मंत्री ने नैनीझील का भी निरीक्षण कर झील के मौजूदा हालात को देखा। उन्होंने कहा कि झील के सरंक्षण और सुंदरीकरण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी से सिंचाई विभाग को सौंपने के बाद झील के हालातों में अवश्य ही सुधार होगा।


उन्होंने कहा कि सरोवर नगरी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां नयना देवी मंदिर के लिए सरकार से अलग बजट का प्रावधान कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला महामंत्री दयाकिशन पोखरिया, सालिनी साह, मोहित रौतेला, गोपाल अधिकारी, पुष्कर नैनवाल, राजेश साह, नवीन भट्ट समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed