फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encompass

बाहर धरना और अंदर तहसील दिवस

Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Encompass

तहसील दिवस में दर्ज होने वाली समस्याओं का समाधान नहीं होने से गुस्साए फरियादियों ने मंगलवार को धरना दिया। फरियादी तहसीलदार के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और अंदर तहसील दिवस चलता। तहसीलदार ने धरने पर बैठे लोगों का गुस्सा बमुश्किल शांत कराया। तहसील दिवस में आठ समस्याएं दर्ज हुई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


हर महीने के पहले मंगलवार को तहसील दिवस होता है। इसमें सभी विभागों के अफसर तहसील में एक छत के नीचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। नैनीताल जिले में तहसील दिवस सिर्फ कागजी औपचारिकता रह गया है। तहसील दिवस में फरियादी तो पहुंचते हैं, लेकिन अफसर नहीं आते हैं, जो जनसमस्याएं दर्ज की जाती हैं संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। तहसील दिवस के माध्यम से कई बार पेंशन, राशन कार्ड और स्थानीय समस्याएं दर्ज कराने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को तहसीलदार के कक्ष के बाहर धरना दिया। करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि तहसील दिवस में कोई सुनने वाला नहीं है। शकील अहमद सलमानी ने कहा कि तहसील दिवस में नहीं पहुंचने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


तहसीलदार के कक्ष के बाहर धरना होने से अंदर तहसील दिवस की औपचारिकता चलती रही। तहसीलदार मोहन बिष्ट ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन देकर वहां से उठाया। इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। बनभूलपुरा में सफाई, सड़क निर्माण, बिजली और पेयजल की सर्वाधिक शिकायतें रही। लोगों ने कहा कि तीन साल से इंद्रानगर पूर्वी की पुलिया तीन सालों से टूटी है। उसे ठीक कराने की कई बार शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। फरियादियों ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट हो गया है। इंद्रनगर और चोरगलिया रोड में कई जगहों पर लाइनों में लीकेज है। लाइनों की आकार भी छोटा है। लाइनें बदलकर नियमित आपूर्ति की जाए। हेमंत साहू ने कहा कि उनकी तरफ से दर्ज शिकायतों में अब तक कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में दर्ज होने वाली समस्याओं की सुनवाई और उपस्थित नहीं होने वाले विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। अप्रैल के तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का भी संबंधित विभागों से अपडेट मांगा गया है। मंगलवार को आठ शिकायतें दर्ज हुई हैं।
- मोहन बिष्ट, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed