फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: brain fever confirmed in one patient

Haldwani: एक मरीज में हुई दिमागी बुखार की पुष्टि, अस्पताल की इमरजेंसी में रोगियों की लगी भीड़

Tue, 20 Sep 2022 08:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 08:41 PM IST
सार

डॉ. सिंह ने बताया कि एक रोगी ऊधम सिंह नगर का भर्ती है जिसमें दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। डेंगू के संदिग्ध तीन रोगी भी भर्ती हैं, जिनके कार्ड टेस्ट में रोग का पता चला है। इन रोगियों के एलाइजा जांच के लिए सैंपल को भेजा गया है।

विज्ञापन
Haldwani News: brain fever confirmed in one patient
बुखार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मच्छरजनित बीमारी को लेकर खतरा बढ़ रहा है। एसटीएच में डेंगू के दो रोगी भर्ती हुए हैं, वहीं अस्पताल में भर्ती एक मरीज में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जल्द ही डेंगू का 16 बेड का अलग वार्ड तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मेडिसिन विभाग के एसो. प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक यूपी के धामपुर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और पांडे निवास क्षेत्र के 39 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि एक रोगी ऊधम सिंह नगर का भर्ती है जिसमें दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। डेंगू के संदिग्ध तीन रोगी भी भर्ती हैं, जिनके कार्ड टेस्ट में रोग का पता चला है। इन रोगियों के एलाइजा जांच के लिए सैंपल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में कई डेंगू के रोगी भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा स्क्रब टाइफस के छह रोगी भी भर्ती हैं। वहीं, जिले में रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के नौ नए मरीज मिले। कुमाऊं में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में एक भी नया रोगी नहीं मिला है।


अस्पताल की इमरजेंसी में रोगियों की लगी भीड़
बीते तीन दिनों में दो दिन ओपीडी सार्वजनिक अवकाश के कारण 12 बजे तक और एक दिन ओपीडी रविवार होने के कारण बंद रही। इसके चलते एसटीएच की इमरजेंसी में काफी लंबी लाइन लग रही। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि सामान्य दिनों में इमरजेंसी की तीनों शिफ्ट में 150 तक मरीज पहुंचते थे। इन दिनों संख्या ढाई सौ तक पहुंच जा रही है, जिस भी दिन ओपीडी (नौ से दो बजे तक का समय होता है) 12 बजे तक होती है। उस दिन इमरजेंसी में दबाव बढ़ता है। इमरजेंसी में बुखार, निमोनिया, अनियंत्रित शुगर, हार्ट की दिक्कत आदि को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed