{"_id":"66986eb561df88911e0c5fb8","slug":"employees-will-verify-the-survival-of-disabled-pensioners-after-reaching-home-haldwani-news-c-337-1-ha11001-112202-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अक्षम पेंशनधारकों के जीवित होने का सत्यापन घर पहुंचकर करेगा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अक्षम पेंशनधारकों के जीवित होने का सत्यापन घर पहुंचकर करेगा कर्मचारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। गंभीर रूप से बीमार अथवा चलने फिरने में अक्षम पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए कोषागार आने की जरूरत नहीं है। कोषागार की ओर से ऐसे पेंशनधारकों के घर में कर्मचारी को भेजकर जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित कराए जा रहे हैं।
कोषाधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि हल्द्वानी कोषागार में 12,500 से अधिक पेंशनधारक पंजीकृत हैं। पेंशनधारक जिस माह विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं, उसी माह में उन्हें जीवित प्रमाण पत्र जमा कराना होता है। बताया कि इसके लिए पेंशनधारक कोषागार में पहुंचकर भौतिक सत्यापन के अलावा एंड्रायड एप, ऑनलाइन, जनसुविधा केंद्र और डाकिये के माध्यम से भी जीवित प्रमाण पत्र सत्यापित करा सकते हैं।
बताया कि पेंशनधारक के अत्यधिक बुजुर्ग होने या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कई बार उनके परिजन वीडियो कॉल के माध्यम से पेंशनधारक के जीवित होने की जानकारी लेने को कहते हैं। इसे देखते हुए विभाग अब ऐसे पेंशनधारकों के जीवित होने का सत्यापन पीआरडी जवान को उनके घर भेजकर करा रहा है। माई सिटी रिपोर्टर