फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employees on the streets, silence in offices

कर्मचारी सड़कों पर, ऑफिसों में सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employees on the streets, silence in offices
नैनीताल के कलेक्ट्रेट में धरने के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सोमवार को कर्मचारी संगठनों ने कलमबंद हड़ताल की। ऑफिसों में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ खूब गरजे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के संविधान सम्मत न्यायोचित निर्णय के अनुपालन में हो राजनीति हो रही है।
विज्ञापन

जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों ने हड़ताल कर कामकाज ठप कर दिया। अपने काम कराने दफ्तरों में पहुंचे लोगों का परेशानी हुई। काम न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यहां दिखा असर
तहसील : संग्रह कक्ष खाली रहा और वसूली का काम बाधित होगा। साथ ही डिस्पैच सेक्शन के कर्मी भी हड़ताल पर रहे और डाक नहीं जा सकी। जबकि नाजरात (वीआईपी) संबंधित कार्य भी बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग : ऑफिस में छाया रहा सन्नाटा। लिपिकों के न होने के कारण अधिकारी फाइलें भी नहीं देख सके।
सिंचाई विभाग: चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सएन के कार्यालयों में कर्मियों के हड़ताल के कारण सन्नाटा रहा। दिनभर कार्यालय के सभी पटल पर कोई काम नहीं हुआ।
बेस अस्पताल : लिपिक वर्गों के हड़ताल पर रहने के कारण प्रशासनिक काम नहीं हो सके।
वन विभाग : वन विभाग में भी फील्ड के कार्य प्रभावित रहे। उप वन क्षेत्राधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पंवार ने बताया कि संघ ने हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया है इससे फील्ड कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ के महामंत्री हल्द्वानी शाखा, भूपेश बिष्ट का कहना है कि संघ ने अभी बाहरी तौर पर हड़ताल को समर्थन दिया है।
आरटीओ कार्यालय की व्यवस्था चरमराई
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आरटीओ कार्यालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट के लिए, नंबर प्लेट के लिए लोग भटकते रहे। कार्यालय में सिर्फ टैक्स आदि की फीस जमा होती रही। सुबह से ही यहां लाइसेंस के लिए लंबी लाइनें लगी थी। जब लोगों को पता चला कि लाइसेंस नहीं बनेंगे तो वे लौट गए। नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन, परमिट के काउंटर बंद रहे। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि टैक्स आदि में 7.5 लाख रुपये आए।
गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान करेंगे घेराव
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर में हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी और सभी को संगठित होकर लड़ना होगा। कहा कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में न्यायालय के निर्णय के अनुरूप कार्रवाई न करने के कारण समाज में असमानता पैदा हो रही है। गैरसैंण में मंगलवार से होने वाले बजट सत्र में पचास कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल वाईएस रावत के नेतृत्व में घेराव करने के लिए गैरसैंण जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मनोज तिवारी और संचालन रमेश जोशी ने की। इस दौरान मनोहर कुुमार मिश्रा, पीसी जोशी, पीसी कापड़ी, पीबी भट्ट, एमसी तिवारी, पंकज सनवाल, विनोद सनवाल, कैलाश जोशी, बलवंत सिंह नेगी, संजय पाथनी, त्रिलोचन भट्ट, अजीत, आरएस ऐरी, नीता दीक्षित, नवीन जोशी, एमसी जोशी, गणेश रौतेला, प्रशांत पंत, भास्कर कांडपाल, पंकज, हेम उपाध्याय, नवीन चंद्र पांडे, एचएन कापड़ी, प्रभा पलड़िया, ललिता जंतवाल, दया जोशी, कमल भट्ट, भगवती पांडे, राम चंद्र सुयाल, ललित जोशी, देव सिंह बिष्ट, प्रेम पांडे आदि थे।
कर्मचारियों का गुस्सा
सुप्रीम कोर्ट की ओर से पदोन्नति को लेकर जो आदेश पारित किए गए हैं उसके तहत रोक तत्काल हटाई जाए। आरक्षण अगर दिया भी जाता है तो आर्थिक आधार पर दिया जाए।
-पंकज सनवाल
मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पदोन्नति पर रोक न हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा। ।रमेश जोशी
आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाए। अन्य आधारों को निरस्त किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राज्य सरकार इसे लागू करे। -गिरीश चंद्र दुर्गापाल
सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों को बारबार दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को तत्काल लागू करे। -प्रकाश चंद्र कापड़ी
रामनगर में भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
वन परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल है। यहां ग्रेट वालिया, वीरेंद्र पांडे, पंकज मंदोलिया, मोहित राठौर, नौशाद, गजेंद्र मेहरा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी रहे।
विकास भवन में भी असर
भीमताल विकास भवन में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के समर्थन में तमाम कर्मचारियों ने समर्थन दिया। साथ ही मांग पूरी न होने पर मंगलवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
नैनीताल में भी दिखा व्यापक असर
कलेक्ट्रेट परिसर और कुमाऊं विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। पहले दिन करीब 65 फीसदी कर्मचारी ही हड़ताल पर नजर आए। इस दौरान तारा बिष्ट, कांता बल्लभ पाठक, लक्ष्मी डंगवाल, गौरव पांडे, भगवत जंतवाल, शांति जोशी, अंजली, गीता उप्रेती समेत कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, लोनिवि प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, वन विभाग, कुमाऊं विवि समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे।
कुमाऊं विवि में हड़ताल के चलते विद्यार्थी परेशान
कुमाऊं विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विवि में नगर के दूरदराज से आए विद्यार्थियों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। पंतनगर से डिग्री के लिए आवेदन को पहुंची ममता कुमारी का कहना है कि वह सुबह सात बजे से घर से निकली हैं, लेकिन यहां पहुंचकर हड़ताल के चलते डिग्री आवेदन फार्म जमा नहीं हो पाया। वहीं सुधा कुमारी ने बताया कि पंतनगर से यहां पहुंचने पर पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण विवि में काम नहीं हुआ।

कल विधानसभा घेरेंगे सफाई कर्मचारी
10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी चार मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने बैठक कर रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय संगठन ने विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है। संघ के हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष रवि कुमार, महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर होने जा रहे घेराव में हल्द्वानी से भारी संख्या में सफाई कर्मचारी कूच करेंगे। बैठक में अशोक चौधरी, अमित कुमार, विश्वनाथ चौहान, जयप्रकाश, रोहित, मदन लाल, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed