फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employee missing in Jeolikot

ज्योलीकोट में कर्मचारी लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Employee missing in Jeolikot
ज्योलीकोट। चोपड़ा निवासी होटल सिग्नेट का कर्मचारी 26 वर्षीय मनोज कुमार मूसलाधार बारिश में लापता हो गया। वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। उसकी बाइक गांव के पास बरसाती नाले में मिली। देर रात उसकी खोजबीन की गई मगर पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार स्व. सुंदर लाल का बेटा मनोज कुमार होटल सिग्नेट में काम करता है। डीएसबी में कार्यरत उसके भाई विपिन ने बताया कि खराब मौसम और बरसात को देखते हुए उससे कार में चलने को कहा था लेकिन वह नहीं माना और बाइक से आने की बात कही। होटल से निकलने के बाद जब काफी देर तक मनोज तीन चार किमी दूर स्थित घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल से संपर्क न होने पर उन्हें चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम आकर चली गई मगर ग्रामीणों ने मनोज की खोजबीन जारी रखी। समाचार लिखे जाने तक न प्रशासन की बचाव अभियान टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed