{"_id":"6a67a8f7789d8e45300fb135","slug":"emphasis-on-promoting-cultivation-of-white-sandalwood-reetha-and-bay-leaf-nainital-news-c-238-1-ntl1018-128702-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सफेद चंदन, रीठा, तेजपात की खेती पर बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सफेद चंदन, रीठा, तेजपात की खेती पर बढ़ावा देने पर जोर
Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) के क्षेत्रीय स्टेशन भवाली में साोमवार को किसान-वैज्ञानिक संवाद एवं संस्थान भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक स्थानीय किसानों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभदायक बनाना था।
जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, किसान संघ के महामंत्री कुंवरपाल सिंह और वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत मुख्य अतिथि रहे। भवाली, सरोड़ी, मछली दिग्गी और निगलाट गांवों के किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अतिथियों और वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान क्षेत्र में कीवी की उन्नत खेती के विस्तार पर चर्चा हुई। डबराल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सफेद चंदन, रीठा, तेजपात और तिमूर जैसी उच्च मूल्य वाली नई फसलों और जड़ी-बूटियों के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने पर बल दिया। यहां संस्थान के प्रभारी अधिकारी डॉ. राहुल देव, डॉ. ममता आर्या, दयाल बिष्ट, गोपाल सिंह, गिरीश आर्या, आनंद सिंह आदि रहे।