फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   elephants trample crops in Kotabagh nainital

Uttarakhand: नैनीताल के कोटाबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, फसल रौंदी; ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया आरोप

Wed, 07 Aug 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के देवीरामपुर गांव में सोमवार और मंगलवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। 15-20 हाथियों के झुंड ने लगभग 8 बीघा की धान की फसल को रौंद दिया।

विज्ञापन
elephants trample crops in Kotabagh nainital
हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के देवीरामपुर गांव में सोमवार और मंगलवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। 15-20 हाथियों के झुंड ने लगभग 8 बीघा की धान की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने खूब हल्ला मचाया, पटाखे भी फोड़े, लेकिन फिर भी हाथी नहीं भागे और हाथियों ने फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


देवीरामपुर निवासी कमल गिरी गोस्वामी ने बताया कि हाथियों के उत्पात को लेकर वन विभाग को भी सूचित किया था, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब सभी ग्रामीण बारी-बारी से रोज रात को जागकर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: टनकपुर में तेज बारिश से बाटनागाड़ और किरोड़ा नाला उफनाए, छह घंटे ठप रहा यातायात; यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हाथियों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग दी गई, लेकिन कुछ ग्रामीण बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। सोलर फेंसिंग के नीचे की घास हटाने में भी कोई मदद नहीं करता है। कुछ गांव से सोलर फेंसिंग की बैटरी ही चोरी हो गई। कुछ गांव में बैटरी से बल्ब जलाए जाने की शिकायत आ रही है। ग्रामीणों को सहयोग करना होगा, तभी कोई समाधान हो पाएगा।
-ललित जोशी, रेंजर पवलगढ़ रेंज

आठ बीघा में फसल रौंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed