फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Batnagar and Kirora drains overflow due to heavy rain in Tanakpur

Uttarakhand: टनकपुर में तेज बारिश से बाटनागाड़ और किरोड़ा नाला उफनाए, छह घंटे ठप रहा यातायात; यात्री परेशान

Wed, 07 Aug 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

चंपावत जिले के टनकपुर में पहाड़ और क्षेत्र में तेज बारिश होने से मां पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाला और बाटनागाड़ उफना गए। इससे सुबह से दोपहर तक करीब छह घंटे तक मार्ग में आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन
Batnagar and Kirora drains overflow due to heavy rain in Tanakpur
टनकपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के टनकपुर में पहाड़ और क्षेत्र में तेज बारिश होने से मां पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाला और बाटनागाड़ उफना गए। इससे सुबह से दोपहर तक करीब छह घंटे तक मार्ग में आवागमन ठप हो गया। दोपहर बरसात का क्रम धीमा होने पर मार्ग खुल सका। इस बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरसात से बुधवार सुबह करीब छह बजे से मां पूर्णागिरि मार्ग पर किरौड़ा नाला और बाटनागाड़ उफान पर आ गए। इससे किरौड़ा नाले पर सुबह 11 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। जबकि बाटनागाड़ में पानी के साथ भारी मलबा आ गया और लोनिवि की पोकलेन, जेसीबी मलबा हटाने में लगी रही।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, आठ लोग घायल; यात्रियों ने बताई हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि जेई प्रकाश सिंह ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया जा सका। इस बीच मार्ग पर मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु और क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से किरोड़ा नाले में राजस्व टीम और बाटनागाड़ में जेसीबी के साथ टीम को तैनात किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed