फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant will be investigated for corona and overdose

हाथी की होगी कोरोना व ओवरडोज की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elephant will be investigated for corona and overdose
प्रतीकात्मक।
रामनगर (नैनीताल)। रेडियो कॉलर लगाने के बाद हाथी की मौत से सीटीआर प्रशासन में हड़कंप मचा है। हाथी का पोस्टमार्टम करने के बाद कोरोना और ओवरडोज की जांच के लिए सैंपल आईवीआरआई लैब भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि हाथी की मौत ओवरडोज से हुई या फिर नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को अल्मोड़ा वन प्रभाग के कुमेरिया कंपार्टमेंट में रेडियो कॉलर लगे हाथी का शव मिलने से हड़कंप मचा गया था। सीटीआर अधिकारियों की देखरेख में हाथी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद कोरोना टेस्ट के अलावा ओवरडोज (टॉक्सीकोलॉजीकल टेस्ट) जांच कराने के लिए सैंपल आईवीआरआई लैब बरेली भेजा जा रहा है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि हाथी की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। कोरोना टेस्ट के अलावा ओवरडोज की जांच की जा रही है। इसके लिए हाथी को बेहोश करने में इस्तेमाल दवा को भी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी कि हाथी की मौत ओवरडोज के चलते हुई या फिर आपसी संघर्ष में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed