{"_id":"5f74d3178ebc3e9b88175139","slug":"elephant-slammed-the-woman-and-went-to-take-fodder-in-the-forest-along-with-other-women-kaladungi-news-hld3988515160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला, अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला, अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने गई थी
विज्ञापन
डीएफओ से वार्ता करते रवि कन्याल
- फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी (नैनीताल)। पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गई नाथूजाला कोटाबाग की महिला को बुधवार सुबह हाथी ने पटककर मार डाला। उसके साथ गईं अन्य महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
रामनगर वन प्रभाग की दैचोरी रेंज कोटाबाग के गांव नाथूजाला निवासी विशना देवी (54) पत्नी यशवंत सिंह गांव की कुछ महिलाओं के साथ चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। घर लौटते समय एक हाथी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। साथ की अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना पर दैचोरी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी किरन ग्वासकोटी और कोटाबाग पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी व उप प्रभागीय वनाधिकारी तारा दत्त तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने विभाग से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हाथी के हमले के बाद नाथूजाला में दहशत
कालाढूंगी। हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद नाथूजाला में दहशत व्याप्त है। ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल, जेष्ठ प्रमुख कुलदीप पड़ियाल ने भी परिजनों से मिलकर दुख जताया और वन अधिकारियों से शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही।
एक माह के भीतर हाथी के हमले की दूसरी घटना
30 अगस्त को हाथी ने दोहनियां निवासी मोहन सिंह को भी दाबका नदी में पटक कर मार डाला था। मोहन सिंह भी मवेशियों को जंगल से चारा चुगाकर लौट रहे थे। एक माह के भीतर हाथी के हमले की दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।